फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

Barabanki News: सड़क किनारे मिला युवक का शव

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
dead body found
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र के कसैटा मजरे कुदनापुर गांव में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतक लखनऊ जिले का निवासी है। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि युवक रिश्तेदारी में आया था।
विज्ञापन

कसैटा मजरे कुदनापुर में शुक्रवार की सुबह इंटरलॉकिंग सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा था। इसे देखकर मौके पर भीड़ लग गई। करीब आधे घंटे बाद इस भीड़ में शामिल मृतक के एक रिश्तेदार ने शव की पहचान की। युवक की शिनाख्त लखनऊ जिले के थाना चिनहट के ग्राम गोईला निवासी विजय कुमार (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि विजय बृहस्पतिवार को अपने साढ़ू रामू के यहां शादी में शामिल होने के लिए आया था। थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि देखने से लग रहा है कि विजय की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed