{"_id":"62dc529319f5a144056e5931","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko640852099","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी पर मिला चालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी पर मिला चालक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग से दो सौ मीटर की दूरी पर निजी बस चालक का शव संदिग्ध दशा में रेल पटरी पर मिला। गेटमैन की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव की शिनाख्त होने पर परिवारीजनों को सूचना दी। इस पर पहुंचे मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया।
देवा कोतवाली क्षेत्र के कितरौली गांव निवासी सुरेंद्र यादव (30) निजी बस चलाता है। शुक्रवार को भी वह बस चलाने के बाद उसे सूरतगंज में खड़ी कर घर वापस लौट रहा था। रात करीब 10 बजे वह फतेहपुर के पटेल चौराहे पर देखा गया था। उसके बाद रात करीब दो बजे उसका शव फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग से दो सौ मीटर दूर रेल पटरी पर मिला।
गेटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाई अनुज ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर हादसा का रूप देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
उधर, चालक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)