{"_id":"62db03359144c003ab16ad5d","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko6407086184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला लापता किसान का शव
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले रात को संदिग्ध हालातों में लापता हुए किसान का शव दो किलोमीटर दूर नहर में मिला। शुक्रवार सुबह पुलिया में फंसे शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं । पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव निवासी किसान मेराज अहमद (50) बुधवार रात रोज की तरह घर के बाहर लेट गया था। परिवारीजन घर के अंदर सो रहे थे बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोगों ने बिस्तर से गायब देखा तो सोचा कि कहीं गए होंगे। लेकिन पूरा दिन बीतने के बाद भी मेराज का पता नहीं लगा तो पत्नी ने जैदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
शुक्रवार सुबह लोगों ने कमरावां से दो किलोमीटर दूर पाटमऊ गांव के पास नहर में एक शव देखा। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त मेराज अहमद के रूप में कर ली। पुलिस ने शव नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन
मृतक की पहली दिवंगत पत्नी से एक बेटा है जबकि दूसरी पत्नी से पांच बच्चे हैं। जैदपुर के थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद