{"_id":"625dbadd8f3aac324439dfb8","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko626733445","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मिला बहराइच के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मिला बहराइच के युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं और एक पैर टूट चुका था। जेब से मिले मोबाइल नम्बर से युवक की पहचान हुई। युवक बहराइच जिले का निवासी था।
परिवारीजनों के अनुसार, वह मुम्बई कमाने गया था। वहां से लौट रहा था मगर घर पहुंचने से पहले यह अनहोनी हो गई। पुलिस मामले को सड़क हादसा बता रही है। घटना बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव के पास की है।
सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। तब तक मौके पर काफी भीड़ लग चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से 150 रुपये, दो बंडल बीड़ी व एक कागज पर लिखा मोबाइल नंबर बरामद हुआ। इसी मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त प्रदीप कुमार उर्फ पपलू पुत्र सत्यनारायण निवासी धरसवा कोतवाली देहात जनपद बहराइच के रूप में हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिवारीजन मसौली पहुुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को प्रदीप मुम्बई से घर के लिए निकला था। 16 अप्रैल की शाम एक नंबर से कॉल करके प्रदीप ने बताया था कि लखनऊ पहुंच गया है। परिवारीजनों के अनुसार, वे प्रदीप के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। मसौली के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि युवक किसी अज्ञात वाहन से हादसे का शिकार हुआ है। जहां पर शव मिला वहां किसी वाहन के अचानक ब्रेक मारने के निशान भी हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।