{"_id":"624c93e58a5c7078212aea0f","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko624763770","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेठ नदी में मिला राजस्थान के ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेठ नदी में मिला राजस्थान के ट्रक चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरख/सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास रेठ नदी में 35 वर्षीय ट्रक चालक का शव बरामद हुआ है। ग्रामीण उसके साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राजस्थान का रहने वाला था।
पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो पर्स में मिले आधार कार्ड व ड्राइवर लाइसेंस से उसकी शिनाख्त राजस्थान के अलवर जिले के ग्राम भूरियावास निवासी राजेंद्र सिंह राजावत के रूप में हुई। सूचना पाने के बाद मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त राजेंद्र के रूप में की। परिवारीजनों ने बताया कि वह राजेंद्र को खोज रहे थे। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र ट्रक चालक था और थाना क्षेत्र के मंजीठा स्थित एक राइस मिल पर धान लादकर आया था।
उसके साथ उसका चचेरा भाई राकेश राजावत भी था। दो अप्रैल को राजेंद्र चचेरे भाई से शराब पीने के लिए जाने की बात कहते हुए राइस मिल से निकला था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। तब राकेश ट्रक लेकर वापस राजस्थान चला गया था। उसके बाद वहां से आए परिवारीजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इस संबंध में सतरिख के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।