{"_id":"6227abb5415ee27a696573e4","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko6209626184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का नहर में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी (बाराबंकी)। संदिग्ध दशा में चार दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घर में कोहराम मचा हुआ है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव निवासी प्रवेश मौर्य शनिवार की सुबह घर से दवा लेने के बात कहकर बाइक से निकला था। दोपहर तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने काफी तलाश की मगर उसका पता नहीं चला। शाम को निगोहां के पास एक लावारिस बाइक मिलने पर परिवारीजन पहुंचे तो बाइक प्रवेश की निकली। जिस पर अनहोनी की आशंका जताकर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज गोताखोरों की मदद से तीन दिनों से युवक की नहर में तलाश करा रही थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने कैमई के पास शारदा नहर से युवक का शव बरामद किया। शव मिलने की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि लापता युवक का शव नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)