{"_id":"62265a388c7a424bb34c76ac","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko620817143","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सड़क पर मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में सड़क पर मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियाबाद (बाराबंकी)। रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के अलियाबाद चौकी अंतर्गत बबुवापुर मजरे अलियाबाद निवासी गुरुदयाल रविवार को अपने पुत्र रामसुरेश के शोभापुर निवासी साढ़ू मैकू लाल रावत के यहां गया था। परिवारीजनों के अनुसार वहीं पर गुरुदयाल ने शराब का सेवन किया। शाम को वह अपने घर बबुवापुर लौट रहा था। लेकिन दरियाबाद-अलियाबाद मार्ग के पास रसूलपुर कलां गांव के पास अचेत होकर गिर गया।
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग के किनारे वृद्ध का शव देखा। कुछ ही देर में शव की शिनाख्त गुरुदयाल के रुप में हो गई। पुलिस पहुंची तो परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। काफी समझाने के बाद माने तो पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा। चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)