फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

लापता महिला का तालाब में मिला शव

Sat, 05 Feb 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
dead body found
असंद्रा (बाराबंकी)। पांच दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में गांव के बाहर तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ग्रामीण महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के चुन्नू का पुरवा मजरे जरौली गांव की है। यहां के निवासी आशाराम रावत की पत्नी गुड्डा देवी (45) के पति की मौत करीब 12 साल पहले हो गई थी। उसका बेटा सुनील बाहर मजदूरी करता था। महिला के भतीजे धर्मराज ने एक जनवरी को असंद्रा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चाची गुड्डा 30 जनवरी से लापता है।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गुड्डा का शव गांव के बाहर पानी में उतराता देखा। इसकी सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक महिला के हाथ में मोबाइल फोन मिला है। जिसकी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। हालांकि एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed