फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

खेत की रखवाली करने गए युवक का मिला शव

Fri, 25 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
dead body found
मसौली (बाराबंकी)। खेत की रखवाली करने गए युवक का शव शुक्रवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर संदिग्ध दशा में पड़ा मिला। खेत में मिले शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को दुर्घटना तो परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

यह मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे सैदाबाद गांव का है। यहां के निवासी राजेंद्र चौहान का 22 वर्षीय बेटा रवि गुरुवार शाम करीब 5 बजे दादरा-करमुल्लापुर रोड के समीप स्थित अपने खेत की रखवाली करने गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण मंडी के लिए निकले तो देशी शराब ठेके से दो सौ मीटर की दूरी पर खेत में शव पड़े होने की सूचना परिवारीजनों व पुलिस का दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि युवक शराब पीने का आदि था। बृहस्पतिवार की रात को उसे शराब के नशे में धुत देखा गया था। हालांकि परिवारीजन उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब के नशे में धुत देखा गया था। सुबह घर लौटते समय किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिली युवक की लाश
जैदपुर। संदिग्ध दशा में गांव के बाहर स्थित बाग में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसकी शिनाख्त गांव के उमेश के रूप में हुई। घटना जैदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है।
यहां के निवासी उमेश (28) बाराबंकी शहर में एक टेंट हाउस में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को गांव में कोटे की दुकान पर राशन बंटने की सूचना पर वह घर पर राशन लेकर देने के लिए आया था। शुक्रवार की भोर उमेश का शव गांव के बाहर स्थित नारे बाग में सूखे पेड़ की डाल से धोती के सहारे लटका मिला।

खेत गए ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकने की सूचना जैदपुर पुलिस को दी। पुलिस के साथ ग्रामीण भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। युवक परिवार में अकेला कमाने वाला था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed