फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 09 Apr 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
dead body found
सूरतगंज (बाराबंकी)। खाना खाने के बाद देर रात घर से निकले युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सुबह खेत गए लोगों ने यह नजारा देख इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के जेब से पुलिस को मोबाइल फोन के साथ एक पत्र व युवती की फोटो भी मिला है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के हथोईया गांव निवासी कृष्णानंद शुक्ला के खेत में गुरुवार सुबह एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। सुबह खेत गए लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने शव की पहचान इसी गांव निवासी कुलदीप (23) की रूप में की। करीब पांच घंटे के बाद पहुंचे सुढ़ियामऊ चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने लटकते शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

देर से पहुंची पुलिस के चलते लोगों में रोष देखने को मिला। मृतक की मां राम कुंवारी ने बताया कि कुलदीप बुधवार की देर रात खाना खाकर बिना बताए घर से निकला था और सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष रामचंद्र सरोज का कहना कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का होना प्रतीत होता है, जिसके चलते युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed