फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead Baby found

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Mon, 28 Dec 2020 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
dead Baby found
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालात को देखते हुए युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार भोर में लखनऊ-सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर दहिला गांव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को रोककर ड्राइवर ने शव मिलने की सूचना स्टेशन पर दी। इससे पहले पेट्रोलमैन स्वतंत्रदेव व पंकज को जानकारी हो चुकी थी। रेलवे कर्मियों के मुताबिक युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। वह सिर्फ अंडरवियर पहने था। सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने छानबीन की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि करीब 40 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। युवक के दाएं हाथ की कलाई पर ऊं का निशान व सुनीता लिखा था। लोनीकटरा प्रभारी अशोक यादव का कहना है कि युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed