{"_id":"5fbff3c78ebc3e1a22572a14","slug":"daughters-must-know-about-helpline-numbers-barabanki-news-lko551941813","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को उनकी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को उनकी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जरुरी
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सफदरगंज में ओपन हाउस बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विशेष किशोर पुलिस इकाई, शिक्षा, महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर टिप्स दिए और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया।
विशेष किशोर पुलिस इकाई की जनपद प्रभारी शकुंतला उपाध्याय ने बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि पहले पुलिस का हेल्पलाइन नंबर 100 था जो अब 112 हो गया है। इन नंबर की गाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर महिला सिपाही की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा आपकी सुरक्षा के लिये बहुत सारे टोल फ्री नंबर भी शुरू किए गए हैं। इनकी जानकारी होना बहुत जरूरी हैं।
बैठक में बालिकाओं ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातें की और अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या शालिनी मिश्रा ने बालिकाओं को सुरक्षित रहने के लिए सतर्क और साहस का परिचय देने की बात कही। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक जियालाल कनौजिया ने कहा कि मुसीबत में फंसे बच्चों की 24 घंटे सातों दिन मदद करने के लिए हमारी टीम तैयार रहती है। कोई भी बच्चा, बालिका किसी प्रकार की मुसीबत में फंसे तो मद्द के लिये चाइल्ड लाइन 1098 पर सूचना दें।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन काउंसिलर अमृता शर्मा ने ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’ विषय पर जागरूक किया तथा मुसीबत में ‘डरें नहीं डटें’ के लिये भी प्रेरित किया। इस मौके पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मुख्य सेविका भावना राणा समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अभिभावक मौजूद रहे।