फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Daughter did not go with the young man willingly, she was kidnapped: Father

मर्जी से युवक के साथ नहीं गई बेटी, अगुवा हुई : पिता

Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Daughter did not go with the young man willingly, she was kidnapped: Father
बाराबंकी। बेटी अरोमा के अंतिम संस्कार के बाद बसपा जिलाध्यक्ष व पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी अपनी मर्जी से युवक के साथ नहीं गई थी, उसे अगुवा किया गया। इतना ही नहीं होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में गोली मारी गई। गोली मारने वाले युवक ने बाद में स्वयं को गोली क्यों मारी, इसकी गहन जांच कराई जाए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रावत ने सोमवार देर शाम हुई बातचीत में बताया कि युवक के पास रिवाल्वर कहां से आया। उसे अपराधी बनाने के पीछे किन लोगों का हाथ है, इसका पता लगाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है। बसपा जिलाध्यक्ष के बेटी अरोमा अयोध्या के एक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। रविवार को अयोध्या में हाईवे किनारे गौरी शंकर पैलेस होटल में उसका व देवरिया के भुजौली कालोनी के रहने वाले युवक आयुष गुप्ता का शव मिला था। दोनों के ही माथे पर गोली लगी थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह अरोमा का शव रामसनेहीघाट क्षेत्र के पैतृक गांव पूरे अधुर्जन मजरे गाजीपुर लाया गया। इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, मुख्य मंडल प्रभारी अयोध्या दिलीप कुमार विमल, दयाशंकर, महेंद्र प्रताप आनंद, प्रदीप भारती, अयोध्या जिलाध्यक्ष केके पासी, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष सुनील के साथ ही सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह भी पहुंचे। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी घटना की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की जरूरत जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ने में बहुत अच्छी थी बिटिया
पिता केके रावत ने बताया कि उनकी बेटी अरोमा पढ़ने में बहुत अच्छी थी। 12 जुलाई को उसका जन्म दिन था। परिवार के सभी सदस्यों ने एक दिन पहले ही उससे बातचीत भी की थी। बताया कि बिटिया ने आयुष गुप्ता से किसी भी तरह के संबंध के बारे में कोई चर्चा नहीं की।

हादसे के बाद जो परिस्थितियां सामने आई हैं, उससे यकीन है कि अरोमा को अगुवा करके होटल में ले जाया गया होगा। वहां उसने भागने के लिए उसने संघर्ष किया, तो मारने-पीटने के बाद बेहोशी की हालत में माथे पर गोली मार दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed