फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   danger of breach of peace from six thousand people

Barabanki News: छह हजार लोगों से शांति भंग का खतरा

Sat, 29 Apr 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 29 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
danger of breach of peace from six thousand people
बाराबंकी। निकाय चुनावों में गड़बड़ी करने वालों से पुलिस प्रशासन काफी सख्ती से निपटेगा। चुनाव में पुलिस को 5993 लोगों से शांति भंग की आशंका है। इन्हें पाबंद करते हुए इनकी निगरानी शुरू कर दी गई है जबकि 14 अपराधियों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है। ये मतदान भी नहीं कर सकेंगे। इतना ही नहीं, आपराधिक इतिहास वाले 72 लोगों को चिह्नित कर मतगणना तक हर हफ्ते थाने में जाकर हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दो-तीन चुनावों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

जिले की एक नगर पालिका व 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 14 व सभासद के 204 पदों को लेकर 11 मई को मतदान होना है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को कोई डरा-धमका और प्रलोभन न दे सके इसकी निगरानी पुलिस पिछले तीन महीने से कर रही है। इसे लेकर पुलिस ने अब तक 5993 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जिनसे शांति भंग की आशंका है। पुलिस ने इन सभी को धारा 107/16 के तहत पाबंद कर दिया है। पुलिस ने 14 लोगों का आपराधिक इतिहास देखते हुए उन्हें छह माह के लिए जिले की सीमा से निष्कासित कर दिया है। थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इन अपराधियों के बारे में पता करते रहें। ये जिले में मिलें तो तत्काल गिरफ्तारी कर केस दर्ज कराया जाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाबंद करने की कार्रवाई अभी तक चल रही है। पुलिस कहीं भी कोई चूक नहीं करना चाहती है। इस बार नगर पालिका और हैदरगढ़ व सुबेहा नगर पंचायत पर पुलिस की खास नजर है क्योंकि यहां कई पक्षों में तनातनी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


सी प्लान एप में बढ़े नाम, मिलेगी सटीक जानकारी
पुलिस विभाग ने बीते पंचायत चुनावों में सी प्लान एप के जरिए गांवों से सटीक सूचनाएं प्राप्त की थीं। निकाय चुनाव में भी इस एप से पुलिस सटीक जानकारी प्राप्त करेगी। निकायों में रहने वाले संभ्रांत लोगों के नाम इसमें बढ़ा दिए गए हैं। दरअसल, सी प्लान एप के जरिए जनता और पुलिस एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। इस एप से जुड़े संभ्रांत व भरोसेमंद नागरिक अपने आसपास होने वाली असामाजिक गतिविधियों की जानकारी गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंचाते हैं। पुलिस कर्मियों के मोबाइल फोन में यह एप अपलोड रहता है। इस एप के जरिए पुलिस अफवाहों को भी रोकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
निकाय चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराना पुलिस की प्राथमिकता है इसलिए किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होने दी जा रही है। अपराधियों व चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। हर सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।
- दिनेश कुुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed