{"_id":"5a5b9b854f1c1b6d268b460b","slug":"dangal-and-khichdi-bhoj-on-sankranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी भोज व दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी भोज व दंगल
Amarujala Bureau
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खिचड़ी भोज का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति को लेकर रविवार को जिले में अलग अलग स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। वहीं इस दिन हर साल होने वाले दंगल में पहलवानों ने अपने दांव पेंच लगाए। विजेता पहलवानों को पुरस्कार दिया गया और खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने समरसता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
शहर के नागेश्वर नाथ मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय वैश्य समाज के तत्वावधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज में पहुुंचे पूर्व मंत्री अरविंद कुमार गोप, राम गोपाल रावत, सांसद पीएल पुनिया समेत कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भोज के आयोजक दिलीप गुप्ता ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा राम सेवक इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में खिचड़ी भोज हुआ।
विज्ञापन
संस्थान के महामंत्री डॉ. विकास यादव ने आए हुए सभी लोगों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं हैदरगढ़ कस्बा के निरीक्षण भवन में पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी शशिकांत तिवारी, भाजपा नेता शशांक कुसमेश आदि पहुंचे। उधर बदोसरांय थाना व सूरतगंज इंटर कॉलेज में खिचड़ी भोज में क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी ने पहुंचकर खिचड़ी खाई।
विज्ञापन