{"_id":"64d53fa3fe511549a1032820","slug":"dairy-industry-will-be-set-up-from-662-crores-consumption-of-75-lakh-liters-of-milk-daily-barabanki-news-c-315-1-brp1007-2411-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 662 करोड़ से लगेंगे डेयरी उद्योग, रोज 7.5 लाख लीटर दूध की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 662 करोड़ से लगेंगे डेयरी उद्योग, रोज 7.5 लाख लीटर दूध की खपत
Fri, 11 Aug 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दुग्ध उत्पादन से लेकर अन्य उत्पाद तैयार करने में जिला नया कीर्तिमान गढ़ने जा रहा है। यहां 662 करोड़ रुपये की लागत से दुग्ध उद्योगों की स्थापना होगी, जहां हर रोज 7.5 लाख लीटर दूध की खपत होगी। उद्योगों की स्थापना से करीब सवा पांच सौ लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं बाराबंकी के साथ आसपास के एक दर्जन जनपदों के हजारों दुग्ध उत्पादकों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा, जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी।
यूपी इंवेस्टर्स समिट के दौरान डेयरी उद्योगों की स्थापना के लिए भी लोगों ने बढ़चढ़कर निवेश किया था। कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (ज्ञान) और मित्र सेवा इंश्योरेंस एंड फिनटेक ने 300-300 करोड़ रुपये निवेश के एमओयू हस्ताक्षर किए थे। इनमें सीपी मिल्क पहले से ही पांच लाख लीटर उत्पादन क्षमता वाली एक फैक्ट्री का संचालन कर रही है और इतनी ही क्षमता का एक और प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
मित्र सेवा दो लाख लीटर प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाला प्लांट लगाने जा रही है। इसके साथ ही 662 करोड़ रुपये के सात अन्य डेयरी उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इन उद्योगों की स्थापना से बाराबंकी के साथ सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, अयोध्या समेत अन्य जनपदों से प्रतिदिन पशुपालकों से 7.5 लाख लीटर दूध की खरीद करेंगे और उसकी पैकेजिंग के साथ अन्य उत्पाद तैयार करेंगे। इसके लिए जिलों में फिलिंग सेंटर भी खोले जाने की तैयारी है। आने वाले दिनों में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में यह सभी दुग्ध उद्योग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दुग्ध उद्योग लगाने वाली कंपनी, निवेश व रोजगार
सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्रालि. - 300 करोड़- 90
मित्र सेवा इंश्योरेंस एंड फिनटेक- 300 करोड़- 250
ओम फार्म इंडस्ट्री- 20 करोड़- 35
गिरिराज महाराज डेयरी- 15 करोड़- 50
दयाल ग्रुप- 10 करोड़- 20
स्वदेश मिल्क प्रोडक्ट्स प्रालि- 5 करोड़- 5
हरिओम प्रोडक्ट्स- 5 करोड़ - 25
अर्चना डेयरी प्रोडक्ट्स- 5 करोड़- 25
पलक इंटरप्राइजेज- 2 करोड़- 25
डेयरी उद्योगों की स्थापना के लिए 662 करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतरना शुरू हो गए हैं। इन उद्योगों के लगने से फैक्टरियों में 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं बाराबंकी के साथ कई जनपदों के दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
- पीके वर्मा, स्थानीय प्रभारी दुग्ध संघ अयोध्या