फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   curruption

काम लिया नहीं, भुगतान कर दिया 35 करोड़

Tue, 05 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
curruption
बाराबंकी। ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों से बिना काम लिए ही 35 करोड़ रुपये से अधिक का मानदेय दे दिया गया। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। यह हाल तब है जब 50 फीसदी गांवों के पंचायत भवनों में इनके बैठने के साथ कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट जैसे उपकरणों की व्यवस्था तक नहीं है।
विज्ञापन

यहां तक की सचिव और प्रधान को माह के अंत में इनके द्वारा प्रतिदिन किए गए कार्य का विवरण लेना है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा और मानदेय दिया जा रहा है। अब तक 587 पंचायत सहायकों को दिसंबर से लेकर फरवरी माह तक मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। शेष को मानदेय देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले की सभी 1161 पंचायतों में संचालित पंचायत भवनों में कंप्यूटर, फर्नीचर, प्रिंटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था कराकर पंचायत सहायकों की तैनाती की जानी थी। इसकी व्यवस्था पंचायती राज विभाग को करनी थी। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक महज 595 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था की जा सकी है, जबकि 566 पंचायतें ऐसी हैं जहां पर उपकरणों की कोई व्यवस्था आज तक नहीं की जा सकी है। इसके बाद भी 1152 में पंचायत सहायकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं नहीं इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण सचिव और प्रधान को प्रतिदिन देना है। लेकिन प्रधानों और सचिवों की मिलीभगत से इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण सिर्फ कागजों पर ही दर्ज किया जा रहा है और विभाग को इसकी सही सूचना तक नहीं दी जा रही है। प्रत्येक सहायक को छह हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से दिसंबर से फरवरी तक करीब 35 करोड़ 22 हजार रुपये का मानदेय का भुगतान भी कर दिया गया।

50 प्रतिशत से अधिक पंचायत भवनों में उपकरण की व्यवस्था हो चुकी है। जहां पर नहीं हैं वहां पर उपकरण की खरीद की जा रही है। पंचायत सहायकों के मानदेय देने के जो निर्देश ऊपर से मिले थे उसी के अनुसार भुगतान किया जा रहा है।
-एकता सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed