{"_id":"61cf4fb8a6e5085bb979cec9","slug":"cultural-barabanki-news-lko611407372","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन जागरण यात्रा में शामिल होंगे जिले के पांच साहित्यकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन जागरण यात्रा में शामिल होंगे जिले के पांच साहित्यकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नौ प्रांतों की पंद्रह दिवसीय अवधी जन जागरण दक्षिण भारत यात्रा में जिले के भी साहित्यकार शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को आरम्भ हुई 14 सदस्यीय अवधी प्रचार प्रसार यात्रा दल में पांच साहित्यकारों में अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर मिश्र, निर्मला मिश्रा, साहित्यकार समिति के अध्यक्ष डा. विनय दास, आंखें फाउण्डेशन के संरक्षक डॉ. बलराम वर्मा, अवध भारती संस्थान के कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा शामिल हैं।
सभी शहर के दशहराबाग से यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यह यात्रा देश के नौ प्रांतों उप्र, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में अवधी बोली बानी व संस्कृति के प्रचार प्रसार जनजागरण विषयक समारोह, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।
अवधी अध्ययन केंद्र के सचिव साहित्यकार प्रदीप सारंग, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज कंवल, आंखें फाउंडेशन अध्यक्ष सदानंद, साहित्य समीक्षक डॉ. श्याम सुंदर दीक्षित, साहित्य भूषण मूसा खान अशांत ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। (संवाद)