{"_id":"57094bc04f1c1b122cc8119b","slug":"crossing-roller-implicated-affecting-many-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग पर रोलर फंसा, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग पर रोलर फंसा, कई ट्रेनें प्रभावित
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्राॉसिंग पर खड़ा रोलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहावपुर से जहांगीराबाद की ओर जा रहे एक रोड रोलर का गियर बॉक्स गेट नंबर 315 पर रेल ट्रैक के बीच टूट गया। डेढ़ घंटे बाद क्रेन से रोलर हटाकर रेल मार्ग पर संचालन शुरू हो पाया। इस बीच कई ट्रेनें अपने निकटतम निकटतम स्टेशनों पर खड़ी रही। डेढ़ घंटे तक रेल यातायात बाधित होने से यात्री परेशान रहे।
बाराबंकी-गोंडा रूट पर जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 315 पर शनिवार की सुबह 8 बजे शहावपुर से जहांगीराबाद की ओर जा रहे रोड रोलर का गियर बॉक्स टूट गया। जिससे रोलर बीच रेल ट्रैक पर खड़ा हो गया। जहां रोलर खराब हुआ वहां पर डबल ट्रैक है जिससे दोनों ट्रैकों पर आवागमन बाधित हो गया।
पहले गेटमैन गोविंद सिंह, चालक राकेश ने आसपास के लोगों की मदद से रोलर को ट्रैक से हटाने का असफल प्रयास किया। इसके बाद गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन
आनन फानन में बाराबंकी से क्रेन मंगाकर रोलर किनारे करवा कर ट्रेनों का संचालन शुरू करवाया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे में अप व डाउन की बाघा एक्सप्रेस, गोंडा पैसेंजर, गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस, बांबे बीटी एक्सप्रेस व पांच माल गाड़ियां डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही।
वहीं जहांगीराबाद, बिंदौरा, बुढवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया। डेढ़ घंटे तक रेल यातायात प्रभावित होने से ट्रेन में सवार यात्री हलाकान रहे।
जहांगीराबाद स्टेशन मास्टर को रेल ट्रैक पर रोेलर खराब होने की सूचना गेटमैन गोविंद सिंह ने दी थी। लेकिन स्टेशन मास्टर द्वारा मामले की सूचना बाराबंकी जंक्शन के अधीक्षक एनएन अवस्थी को नहीं दी गई। अगर उन्हें वक्त से सूचना मिल जाती तो रेल यातायात इतनी देर प्रभावित नहीं रहता।