फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth's murdered body dumped in minor

युवक की हत्या कर माइनर में फेंका शव

Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth's murdered body dumped in minor
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र माती के मुरादाबाद माइनर में मिले शव को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
एक युवक की हत्या करने के बाद शव देवा कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद गांव स्थित माइनर में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना है जिससे काफी सड़ चुका है। मृतक के शरीर में मिले कपड़ों में शराब की शीशी व ग्लास भी बरामद हुए हैं। जिससे पुलिस को शकां है कि नशे के हालत में युवक की हत्या कर दी गई हो।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के पास निकली माइनर में रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा पानी में एक युवक का शव देखा गया। माइनर में लाश मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना माती चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से माइनर से बाहर निकाला। जिसके बाद आसपास के लोगों से पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष होगी और उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता लग सकेगा।


जबकि ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव माइनर में फेंका गया है। शव काफी सड़ा होने के चलते यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कुछ दिन पहले हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed