फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth killed with knife

युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

Sat, 20 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 20 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth killed with knife
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर हाता में सो रहे एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि युवक का शव पड़ा है और उसकी पीठ में चाकू घोंपा है, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जिस पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वारदात के पीछे पुलिस अवैध संबंध का मामला बता रही है।          
विज्ञापन

  
सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुश्काबाद गांव निवासी रिंकू रावत (18) पुत्र मूलचंद की शुक्रवार की देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि रिंकू का शव पड़ा है और उसकी शरीर में चाकू घोंपा है तो इस बारे में पुलिस को बताया गया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रिंकू के भाई रामदेव ने बताया कि वह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर हाता में सोने गए थे। इनका आरोप है कि गांव के ही विनोद ने भाई की हत्या की है। जिस पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। घटना स्थल का सीओ सदर दुर्गेश सिंह व एसओ पंकज कुमार सिंह ने पहुंचकर जायजा लिया।             
         
शव से तीन सौ मीटर दूरी पर मिला खून व कपड़े            
मृतक रिंकू का शव उनके हाते में जहां पड़ा था वहां से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खून व रिंकू के कपड़े पुलिस ने बरामद किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रिंकू की हत्या हाते के बाहर करने के बाद शव यहां लाकर डाला गया है। पुलिस भी इस बात को लेकर जांच कर रही है। पुलिस वारदात के पीछे अवैध संबंध होने की बात बता रही है।             


मुश्काबाद गांव में एक युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। वारदात के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जिस पर हत्या का आरोप है। मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी कई पहलुओं की जांच कर रही है। -पंकज कुमार सिंह, एसओ सफदरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed