फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wrong plaster of a little boy

बायां पैर टूटने पर मासूम के  दाएं पैर पर चढ़ाया प्लास्टर

Fri, 19 Jan 2018 11:52 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 19 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wrong plaster of a little boy
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों का लापरवाह रवैया आपके बच्चे की जिंदगी से खिलवाड़ कर सकता है। एक ऐसा ही उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला जब बाएं पैर टूट जाने पर मासूम के दाहिने पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया। पिता ने जब ध्यान दिलाया कि पैर तो बायां टूटा है तो बोले-डाक्टर हम हैं या तुम...भाग जाओ यहां से। घरवालों ने चिकित्सक व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ की। 

विज्ञापन



मालूम हो कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इचौली निवासी अरविंद कुमार मौर्य का दो वर्षीय पुत्र अरनव खेलते समय गिर गया था जिससे बांया पैर फैक्चर हो गया। घरवाले मासूम का इलाज कराने गुरुवार को जिला अस्पताल की आर्थो विभाग की ओपीडी पहुंचे थे। यहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बच्चे के बाएं पैर का एक्स-रे कराया था जिसमें फैक्चर निकला था। उसे दो बजे के बाद प्लास्टर कक्ष में प्लास्टर कराने के लिए भेजा। बच्चे के पिता का आरोप है कि वहां पर वार्ड बॉय शिव प्रसाद व स्वीपर राकेश ने बच्चे के दांए पैर में प्लास्टर चढ़ाने लगे तो बताया गया कि बांया पैर टूटा है।
विज्ञापन


इतने में डॉ. राजेश श्रीवास्तव आ गए और कहा कि डॉक्टर हम हैं आप लोग नहीं और कक्ष से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद टूटे पैर के बजाए दूसरे पैर में प्लास्टर चढ़ाकर बच्चे को बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर चिकित्सक व कर्मचारियों ने भर्ती करने के बजाए उसे भगा दिया। शुक्रवार को घरवाले मासूम को लेकर सीएमओ व जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed