{"_id":"3cb401d9d3c57f8bb2c59bdee06372a0","slug":"workers-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से गिरकर श्रमिक की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
महादेवा जा रहे एक श्रमिक की सोमवार सुबह ट्रैक्टर से गिर कर मौत हो गई। मृतक श्रमिक जनपद सीतापुर का निवासी है। वह टेलीफोन केबिल डालने का काम करता था।
जनपद सीतापुर के थाना थंबौर के ग्राम घूटपुर निवासी शोभन लाल (40) पुत्र कन्हई रामनगर क्षेत्र के मौसंडी गांव में सड़क किनारे टेलीफोन की केबिन बिछाने का काम करता था।
सोमवार सुबह वह मौंसड़ी गांव से महादेेवा की ओर केबिल बिछाते हुए ट्रैक्टर से आ रहा था। रास्ते में वह ट्रैक्टर से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे पीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।