{"_id":"5774106e4f1c1bde3a79b52a","slug":"work-was-taking-from-children-after-make-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को बंधक बनाकर ले रहा था काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को बंधक बनाकर ले रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पूर्व लापता बच्चा जैदपुर पुलिस को मंगलवार की शाम हैदरगढ़-बाराबंकी हाईवे पुलिया के पास से एक दुकान पर मिला। इस बच्चे को बंधक बना कर दुकानदार काम ले रहा था। पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिवारीजनों को दी है। पकड़ा गया बच्चा मूलत: बिहार प्रांत का निवासी है। जैदपुर पुलिस ने मंगलवार को हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर हाईवे पुलिया के पास गन्ने की दुकान पर जूस बेच रहे एक दुकानदार के यहां पकड़ा।
दुकानदार ने तीन माह से बच्चे को बंधक बना रखा था और उससे काम करा रहा था। पुलिस ने बताया की तीन माह पूर्व बच्चे के परिवारीजन सतरिख थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर मजदूरी करने बिहार से आए थे। यह बच्चा भट्टे से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के लिए जैदपुर व सतरिख थाने के कई बार चक्कर काटे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
बच्चे का कोई पता नही लगने के बाद पूरा परिवारीजन बिहार लौट गए। किन्तु जैदपुर पुलिस ने इस लापता बच्चे की तलाश जारी रखी। मंगलवार को जैदपुर थाने में तैनात सिपाही भीम सिंह, हरिनारायन सिंह व जितेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बच्चे को पकड़ा। बच्च ने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र किशोर निवासी धमोल बिहार बताया है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया की तीन माह से बच्चे के परिवारीजन इसको खोज रहे थे। और बिहार वापस चले गए थे। परिवारीजनों को सूचना पहुंचा दी गई है। जिसकी दुकान पर बच्चा मजदूरी करते हुए मिला है। आरोपी दुकानदार के विरुद्ध बालश्रम कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।