{"_id":"58e3e6914f1c1bc06e5b60e4","slug":"women-set-fire-due-to-family-discord","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के चलते महिला ने लगा ली आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने लगा ली आग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया । सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के कारण महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मंगलवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव में 40 वर्षीय चमेला पत्नी उदय मल्लाह ने अपने शरीर पर केरोसिन डाल कर आग ली। आग लगने पर महिला का चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दरवाजे का कुंडा तोड़ कर अंदर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची मोबाइल पुलिस ने झुलसी महिला को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि महिला का शरीर आग में नब्बे प्रतिशत बर्न है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का पति उदय दिल्ली में मजदूरी करता है तथा वहां दूसरी महिला से विवाह करके बीते सप्ताह घर ले आया था। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी बीच उदय दिल्ली से लाई महिला के साथ कहीं चला गया।
कोतवाल पीके तिवारी ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी तथा महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।