{"_id":"5968fec04f1c1b1c678b471c","slug":"woman-ate-poisones-object-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खाया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने खाया कीटनाशक, मौत
अमरउजाला/लखनऊ
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों की प्रताड़ना से आहत एक महिला ने गुरुवार को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां देररात महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामला संदिग्ध देख शहर कोतवाली को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा सफदरगंज के मोहल्ला कूड़ी निवासी निशी वर्मा (30) पत्नी संजय वर्मा ने गुरुवार की शाम पारिवारिक कलह के चलते घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर महिला के पति ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां देर रात महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता कृष्ण कुमार वर्मा का आरोप है कि आठ साल पूर्व बेटी की शादी की थी। उसके कुछ साल बाद ही दोनों में अनबन रहती थी। बताया कि बुधवार को बेटी ने फोन कर काफी प्रताड़ित किए जाने की बात कहते हुए आत्महत्या करने की बात कह रही थी, कि दूसरे दिन ही उसकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
मृतका के पिता का कहना है कि पुलिस को मामले की जानकारी दी गई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने को कहा है। मृतका अपने पीछे दो बच्चे सत्यम (6) व आराध्या (4) छोड़ गई है।