फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wife planned to kill husband filed along with lover

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या

Sat, 07 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 07 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
देवा कोतवाली क्षेत्र के नरायनभारी गांव निवासी रामखेलवान पुत्र छोटेलाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी पत्नी का प्रेमी व एक अन्य हत्या आआरोपी अभी पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजी गई है। 
विज्ञापन


सीओ सदर श्रीपाल यादव ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि देवा कोतवाली के नरायनभारी गांव के रहने वाले रामखेलावन की हत्या उसकी पत्नी सुनीता उर्फ अर्चना ने अपने प्रेमी जयसिंह यादव निवासी मोतीराम पुरवा व एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर की थी। इस घटना में मृतक को सड़क हादसे में मरने का रूप दिया गया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से निकलने के बाद पुलिस ने जब पड़ताल की तो पूरा मामला सामने आ सका है।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी महिला ने बताया कि उसका व जयसिंह का काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक रामखेलावन को लगी तो उसने पत्नी को मरना-पीटना शुरू किया था। जिसके बाद पत्नी ने 2 जनवरी की रात अपने घर में ही प्रेमी जयसिंह व उसके साथी के साथ मिलकर मफलर से गला कसकर रामखेलावन की हत्या करने के बाद शव व बाइक सड़क किनारे फेंकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने इसे हादसे का रूप देने की बात कही है। पुलिस ने तीनोें आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ देवा बीडी तिवारी ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed