फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wife and lover life imprisonment

पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास

Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 18 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wife and lover life imprisonment
प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश दयाराम ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियुक्तों को 13-13 हजार रुपये अर्थदंड भुगतने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि 25 दिसंबर 2005 को थाना मवई के ग्राम कुशहटीमऊ निवासी जगजीवन भारती ने सड़क के किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। जिस पर तत्कालीन थानाध्यक्ष मवई राणा प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन


मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उसकी पत्नी पर शक हुआ। विवेचना के दौरान पता चला कि थाना मवई के लालगांव निवासी मोतीलाल भारतीय स्टेट बैंक शाखा नक्खास में कैशियर के पद पर कार्यरत थे तथा लखनऊ के जानकीपुरम में परिवार सहित रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीलाल की पत्नी मंजूलता के अवैध संबंध जनपद बस्ती के थाना पुरानी बस्ती निवासी कृष्णचंद्र शुक्ला से थे। कृष्णचंद्र व मंजूलता ने मोतीलाल को रास्ते से हटाने की कोशिश की और उसकी हत्या कर शव गड्ढे के किनारे छिपा दिया।


गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश दयाराम ने कृष्ण कुमार शुक्ला व मंजूलता को हत्या कर शव छिपाने के अपराध का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed