फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vasudev was killed due to illicit relationship

अवैध संबंध के चलते हुई थी वासदेव की हत्या

Thu, 16 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 16 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के ग्राम अमरा कटेहरा में होली के दिन हुई हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह आरोपी की पत्नी से मृतक के बीच अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया बांका भी बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।      
विज्ञापन


13 मार्च होली के दिन दोपहर के समय ग्राम अमरा कटेहरा में हुई वासुदेव तिवारी की हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को बुधवार की देर रात सिरौलीगौसपुर मोड़ के पास से पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक ध्रूव कुमार आदि ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को हत्या का कारण पत्नी के साथ मृतक वासुदेव तिवारी का अवैध संबंध होना बताया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी नेे बताया है कि उसकी पत्नी के साथ वासुदेव तिवारी का 3 वर्षों से अवैध संबंध है इसी बात को लेकर वह वासुदेव को कई दिनों से मारने की फिराक में था लेकिन मौका नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के दिन उसके दिमाग में हत्या की साजिश बनी और उसने दिनदहाड़े सड़क मार्ग पर उसकी हत्या कर दी। इस कामयाबी के लिए एसपी वैभव कृष्ण ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed