फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two youth die while tripling

बाइक पर ट्रिपलिंग में दो युवकों की जान गई

Mon, 19 Feb 2018 09:52 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 19 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two youth die while tripling
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

कोठी थाना क्षेत्र के औसनेश्वर मार्ग पर रविवार देर रात एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के सरायं मिही गांव निवासी सुरेश चंद्र (40), हंसराज (35) व जय जयराम (30) रविवार रात पड़ोस के गांव अकबरपुर में एक वैवाहिक समारोह में गए थे। देर रात तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे तभी हैदरगढ़ औसानेश्वर मार्ग पर तुनिहा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश चंद्र व हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जय जयराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जय जयराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ कोठी आरपी रावत ने बताया कि, युवकों की बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। वहीं, हादसे में मृत दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील में तैनात माल बाबू रवि वर्मा (29) दरियाबाद थाने के मियागंज में बारात में जा रहे थे। तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह माइनर में गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने रवि को सीएचसी मथुरानगर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed