{"_id":"1b7e3912a1e835eb8f7f211124af7a0a","slug":"two-killed-in-road-accidents-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सतरिख व देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए इन हादसों में मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल व सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
जैदपुर थाना क्षेत्र मेें हरख के पास बुधवार देर रात हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर ट्रक व पिकप में आमने सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां पिकप चालक मोहम्मद जब्बार (32)पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी ग्राम मोतिकपुर जैदपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, ट्रक चालक इसरार(56) पुत्र जान मोहम्मद निवासी बुलंदशहर व ट्रक का खलासी रेहान (25) निवासी गोसाइगंज जनपद लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बृहस्पतिवार सुबह बाराबंकी से जायरीनों को लेकर जा रहा टैंपो देवा कस्बे के पहले अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
इस हादसे में टैंपो पर सवार जायरीन मोहम्मद युुनूस (38) पुत्र शान इलाही निवासी भरथना जिला इटावा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि यहां की ही रहने वाली मेहरूनिशां (35), सरफुद्दीन (30), सहाबुद्दीन (35), अरबाज (12) व औरैय्या जिले की रहने वाली तकदीरन (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
देवा कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि टैंपो सवार सभी जायरीन इटावा व औरैय्या के निवासी है व देवा में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर दर्शन करने जा रहे थे। कहा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।