{"_id":"5b84318042c792463724f2e6","slug":"train-went-back-after-engine-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन फेल होने से उल्टी चलने लगी ट्रेन, यात्रियों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजन फेल होने से उल्टी चलने लगी ट्रेन, यात्रियों में हड़कंप
Amarujala
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से ट्रेन आगे की बजाए उल्टी दिशा में चलने लगी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब पांच सौ मीटर दूर जाने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह ट्रेन को रोक लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह गोरखपुर- गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15009 करीब पांच बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी तभी अचानक इंजन फेल हो गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता ट्रेन पीछे की तरफ खिसकने लगी तो गार्ड डीके श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन पर फोन कर इस बारे में अफसरों को बताया। ट्रेन के पीछे की ओर चलने से यात्रियों में हडकंप मच गया और कुछ तो बाहर कूदने लगे।
विज्ञापन
करीब पांच सौ मीटर दूर तक ट्रेन पीछे की ओर जाने के बाद चालक ने उसे सूझ बूझ से रोक लिया। जीआरपी चौकी प्रभारी राजमणि ने बताया करीब चार घंटे ट्रेन खड़ी रहने के बाद सुबह साढ़े नौ बजे मालगाड़ी का इंजन लगाकर उसे आगे के लिए रवाना किया जा सका है।
विज्ञापन