फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three people were killed by hanging including students

छात्र समेत तीन ने लगाई फांसी

Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three people were killed by hanging including students
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
जिले में तीन अलग अलग मामलों में एक  पॉलीटेक्निक छात्र समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। देवा कोतवाली क्षेत्र में पॉलीटेक्निक छात्र फंखे से लटक गया तो कोठी थाना क्षेत्र में एक किसान ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


वहीं सुढ़ियामऊ में भी एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। किसी भी मामले में परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। इनके फांसी लगाने का कारण भी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के जैनाबाद गांव स्थित एक कमरे में किराए पर रहने वाले पॉलीटेक्निक छात्र विनय कुमार(20) पुत्र इंद्रप्रताप निवासी ग्राम फतेहपुरवा थाना मसौली ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा आनंद कुमार ने बताया कि विनय लखनऊ के एक पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ता था व किराए का कमरा लेकर जैनाबाद मेें रहता था।

परिवारीजनों का कहना है कि विनय ने फांसी क्यों लगाई इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। माती चौकी प्रभारी सतीश यादव ने कहा कि छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। 

कोठी थाना क्षेत्र के टेण्डवा मध्य गांव निवासी किसान कन्हैया बक्स सिंह (60) पुत्र स्व. नन्हे सिंह ने घरेलू कलह से तंग आकर घर मंगलवार की देर रात घर के सामने लगे नीम के पेड़ में बिजली के तार (केबल) से लगभग रात्री 11 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतराकर पंचनामा भर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। 

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर निवासी शीला (26) पत्नी लालजी का शव मंगलवार देर शाम घर के सामने रखे छप्पर की बड़ेर से फंदे पर लटकता पाया गया। मृतका के पति ने मामले की सूचना उसके मायके वालों को दी।


बुधवार सुबह मौके पर पहुंची मृतका की मां सीतापति ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि मां की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed