फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three died in road mishap

खड़े ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, तीन की मौत

Fri, 30 Mar 2018 11:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 30 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three died in road mishap
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

बलिया से लखनऊ जा रही एक स्कॉर्पियो शुक्रवार की भोर मोहम्मदपुर गांव के निकट पेट्रोप पंप के पास खड़े ट्रक से भिड़ गई। इसमें सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल में तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतकों में सभी आजमगढ़ व घायल बलिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन



हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हाइवे किनारे मोहम्मदपुर के पास हुआ है। बलिया से लखनऊ जा रही स्कार्पियों में रामनरायन (60), अंशूलता (35), हरीराम (36) निवासी पहरापुर जिला आजमगढ़ व प्रमोद (31), प्रियांशू (6) व वाहन चालक फिरोज (40) निवासी बहादुरपुर डाला जिला बलिया सवार थे। यह सभी लखनऊ के निजी अस्पताल में राम नरायन का इलाज कराने रात 10 बजे बलिया से निकले थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर करीब पांच बजे स्कॉर्पियो रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित मोहम्मदपुर गांव के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इससे रामनरायन, अंशूलता व हरीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रमोद, प्रियांशू व चालक फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद चालक मय ट्रक के फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed