फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Theft of two stores

दो दुकानों में चोरी

Wed, 22 Jul 2015 11:06 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा रात्रि में गश्त करने के दावे के बाद भी रोड किनारे स्थित हाजी मार्केट की दो दुकानों का शटर तोड़कर बेखौफ चोरों ने हजारों की नकदी समेत भारी मात्रा में दुकान में रखा समान उठा ले गए हैं। दोनों पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में स्थित मोहल्ला उसरी पर रोड किनारे हाजी मार्केट में हेमराज की बीज भण्डार व सोनू की वेल्डिंग की दुकान का शटर बीती रात बेखौफ  चोरों ने तोड़ कर उसमें रखा सामान व नगदी पर हाथ साफ  कर दिया है।
विज्ञापन

हेमराज की दुकान से 8 हजार की नकदी सहित बीज का भण्डार का सामान व सोनू की दुकान से वेल्डिंग का सामान उठा ले गए हैं। कस्बे में रोड़ किनारे स्थित दुकानों में शटर तोड़कर चोरी होने की घटना से जैदपुर पुलिस की रात्रि गश्त करने के दावे की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड किनारे की दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने से चोरों ने पुलिस सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए  हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि चोरी होने की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पनर भेजकर चोरों का पता लगाने के लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed