{"_id":"580e504c4f1c1bcc75bc28ce","slug":"the-young-man-jumped-in-front-of-train-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुग्गौर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सोमवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
बाराबंकी-लखनऊ रेलखंड के बीच सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने बाराबंकी की ओर रही मेमू ट्रेन के सामाने कूद कर आत्महत्या कर ली। इससे स्थानीय लोगाें में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। जिसमें खून भर जाने से चालू नहीं किया जा सका। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर ही मृतक की बाइक मिली है।
जीआरपी ने मोबाइल व बाइक को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने स्टेशन के पास एक चाय की दुकान के पास बाइक खड़ी कर वहां काफी देर बैठा था। उसने वहां पर चाय पी और समोसा भी खाया। इसके बाद बाराबंकी की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन आकर स्टेशन पर रुकी।
विज्ञापन
जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी युवक जल्दी से ट्रेन के सामने पहुंच कर पटरियों पर लेट गया। जिससे ट्रेन से कट कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी के दारोगा बीरेंद्र राम भारती ने बताया कि मृतक की आयु करीब 35 साल है। मोबाइल को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। बाइक मिली है। उसी से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।