{"_id":"01e304c7ce71c6a4d36709276408aac9","slug":"the-villagers-siege-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" उपकेंद्र घेर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपकेंद्र घेर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से बिजली आपूर्ति बंद होने के बावजूद बिल भेजे जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने पावर कार्पोरेशन के सोमवार को उपकेन्द्र जैदपुर घेरकर प्रर्दशन किया है।
जैदपुर विद्युत उपकेन्द्र से बरहेटा होकर दौलतपुर गई एचटी लाइन के लटक रहे तारों की चपेट में आकर गत मई माह में एक किसान की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे के बाद बरहेटा गांव के लोगों ने दौलतपुर की लाइन को काट दिया था।
चार माह से बिजली सप्लाई बंद थी। इसके बावजूद दौलतपुर के तीन दर्जन उपभोक्ताओं को बिजली के बिल भेज दिये गए। इससे नाराज अशोक कुमार, राजेश कुमार, रामदेव, फूलचंद्र, राधेलाल, अनिल कुमार, बाबूलाल सहित कई ग्रामीण सोमवार को पावर हाउस जा पहुंचे और घेराव-प्रर्दशन किया। उन्होंने बिल वापस लेने के साथ ही तत्काल बिजली आपूर्ति चालू करने की मांग की।