फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The policemen took the two men to recovery

वसूली के लिए सिपाहियों ने दो युवकों को उठाया

Thu, 08 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 08 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली के लिए दो युवकाें को पुलिस कर्मियोें ने एक घर में बंधक बनाए रखा। परिवारीजनों ने जब इस बात की जानकारी एसपी राजूबाबू सिंह को दी तो घबराए पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को सिपाहियों ने उनके घर से उठाया था। 
विज्ञापन


थाना सतरिख क्षेत्र के शेखपुर बरकतनगर गांव निवासी मुन्ना तिवारी व श्यामू यादव को बुधवार की देर रात जैदपुर थाने में तैनात तीन सिपाही घर से जबरन उठा ले गए। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह सिपाहियों ने पीड़ित युवकों के घर फोन कर अवैध वसूली की मांग की। जिसके बाद परिवारीजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घबराए परिवारीजनों ने इस बारे में एसपी राजू बाबू सिंह को जानकारी दी। यह सुनने के बाद एसपी ने तत्काल जैदपुर एसओ विजयमल्ल यादव को फोन पर मामले में कार्रवाई की बात कही। एसपी के सख्त रुख के बाद दोनों युवक छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवकों का कहना है कि उनको सिपाहियों ने एक घर में बंधक बनाकर रखा था। हालांकि अभी इस मामले में किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए है जांच के बाद जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed