{"_id":"57239f394f1c1b807aa9193f","slug":"the-parijata-area-cleaned-set-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिजात परिसर में फिर आग लगाकर हुई सफाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिजात परिसर में फिर आग लगाकर हुई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सख्त हिदायत के बाद पारिजात परिसर में वन क्षेत्राधिकारी ने फिर आग लगा कर सफाई करवा दिया। इससे नाराज एसडीएम ने सूचना के बाद मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि इससे पारिजात वृक्ष को नुकसान पहुंचा है। रेंजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी व डीएफओ को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम की सख्त हिदायत के बावजूद वन क्षेत्राधिकारी ने 27 अप्रैल को दोबारा पारिजात परिसर में आग लगवा कर सफाई करवा दी। बरौलिया के ग्राम प्रधान राम प्रसाद वर्मा व भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी ने एसडीएम गरिमा स्वरूप को मोबाइल से इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एसडीएम ने निरीक्षण में पाया कि पारिजात वृक्ष के उत्तरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। कहा कि सफाई का यह तरीका सही नहीं है। तहसीलदार संतोष राय ने बाबा राम मिलन दास व अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किये। जानकारी के मुताबिक रंगाई पुताई व सफाई के लिए धन भी आया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया की यह देश का महत्वपूर्ण वृक्ष है। इसके लिए लापरवाही करना ठीक नहीं है। चेतावनी के बाद यह दूसरी घटना है। रेंजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।