फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   the old woman murdered in Delhi, man arrested in Barabanki

दिल्ली में वृद्धा की हत्या में बाराबंकी का युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 the old woman murdered in Delhi, man arrested in Barabanki
किलर
देश की राजधानी नई दिल्ली के वीआईपी इलाके में दो दिन पहले एक वृद्धा की हत्या कर लाखों रुपये की लूटपाट की गई थी। इस मामले में बाराबंकी से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस व जिले की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को मंगलवार सुबह सुबेहा इलाके में हैदरगढ़ मार्ग से पकड़ा है।
विज्ञापन


उसके पास से पुलिस ने लूट के एक लाख 53 हजार रुपये की नकदी व सोने और चांदी के 60 हजार कीमत के जेवरात बरामद किए। दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई है। एसपी अब्दुल हमीद ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि 24 जुलाई को नई दिल्ली के लाजपतनगर वीआईपी इलाके में मकान नंबर 86 के थर्ड फ्लोर पर अशोक आहूजा के घर एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया। उसने विमला रानी की हत्या कर लाखों की नकदी व जेवरात लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस के थाना लाजपतनगर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि बाराबंकी जिले के  रामपुर मजरे मोहम्मदपुर गांव निवासी कमल उर्फ कमलेश ने वृद्धा की हत्या की थी। मंगलवार सुबह पहुंची दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के सहयोग से आरोपी को हैदरगढ़ मार्ग से धर दबोचा है।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। आरोपी के पास से 60 हजार रुपये कीमत की एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान के झुमका व एक लाख 53 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।

क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी कमल उर्फ कमलेश मृतक वृद्धा के बेटे अशोक आहूजा की पर्स की दुकान पर दो साल से नौकरी करता था। इनकी पर्स की दुकान का गोदाम घर पर ही था। आरोपी को इस बात का पता था कि घर पर काफी पैसा है, जिसके बाद उसने लूटपाट का प्लान बनाया।

 

इसके बाद आरोपी करीब 20 दिन पहले छुट्टी लेकर घर चला आया। आरोपी 24 जुलाई को दिल्ली पहुंचा। घर जाकर उसने वृद्धा के सिर पर लोहे की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और लूटपाट की। 



पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी को देखा गया। मृतका के बेटे ने बताया कि वह उसकी दुकान का नौकर है। इसके बाद ही पुलिस ने बाराबंकी आकर आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed