फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The lives of innocent negligence of health workers

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से गई मासूम की जान

Fri, 05 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 05 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The lives of innocent negligence of health workers
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
पीएचसी सुबेहा के कर्मचारियों की लापरवाही से एक तीन वर्षीय की जान चली गई। सरांय तकिया गांव निवासी मासूम को उल्टी दस्त होने पर उसके घर वाले तीन दिन पहले पीएचसी लाये थे लेकिन कोई डॉक्टर न मिलने से वार्डब्वाय ने बाहर की दवा लिख घर भेज दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता का आरोप है कि अगर शुरू में उसे सही इलाज मिला होता तो उसकी जान बच जाती। उधर गांव के तीन परिवार के सात अन्य मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सुबेहा के सरांय तकिया वार्ड निवासी नईम की तीन वर्षीय पुत्री मंतशा को उल्टी दस्त होने पर तीन दिन पहले सुबेहा पीएचसी लाया गया था। लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। एक वार्ड ब्वाय ने बाहर से दवा लिख घर भेज दिया था। तबियत ज्यादा खराब होने पर गुरुवार को उसे सीएचसी ले गए लेकिन वहां से इलाज न कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से भी शाम को लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। नईम का कहना है कि अगर उसकी बेटी को सही इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच जाती। मासूम की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

उल्टी दस्त से पीड़ित अन्य मरीजों को भी सीएचसी लाया गया। यहां अफरीन बानो (18), नाजरीन (12) व अजरा (6) तथा रेशमा बानो व गुड़िया पुत्री सप्फून अली, सूबी (12) पुत्री तौहीक को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पीड़ितों ने बताया कि मोहल्ले में संक्रमण फैलने से कई अन्य परिवारों में लोग भी बीमार हैं। बीत एक सप्ताह में नौ बकरियों की भी मौत हो गई है।


पीएचसी व सीएचसी पर सूचना के बाद भी बीते एक सप्ताह में कोई स्वास्थ्यकर्मी मौके तक नहीं पहुंचा है। मरीजों का इलाज करने वाले सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मनोज ने बताया कि मरीजों में फूड पॉयजनिंग होने की संभावना हो सकती है। उधर मृतक मासूम के परिवारीजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed