फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The kidnapping of businessman

व्यापारी का किया अपहरण

Fri, 02 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 02 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The kidnapping of businessman
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उधारी का पैसा मांगने के विवाद में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे तीन व्यापारी भाइयों को शारदा छोटी नहर पटरी पर बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने तीनों व्यापारियों की पहले पिटाई की और एक व्यापारी का अपहरण कर ले गए। दोनों पीड़ित व्यापारियों ने भाई के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पुलिस बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही मामले की जांच में जुटी है। खास बात यह है कि गुरुवार सुबह के समय भी बदमाशों ने तीनों व्यापारियों के साथ मारपीट की थी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक का 151 धारा में चालान कर अपना पल्ला झाड़ लिया। 
विज्ञापन


दरियाबाद थाना के गांव कुशफर निवासी दीपक सिंह, अजय सिंह व सूरज सिंह पुत्रगण आनंद सिंह की कस्बा दरियाबाद में बीज व किराना की दुकान है। तीनों व्यापारी भाई बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक सिंह ने बताया कि रास्ते में शारदा छोटी नहर पटरी पर पहले से घात लगाकर बैठे मुन्नूलालपुरवा के मुन्ना पुत्र असलम, अलीम पुत्र निजाम, सालम पुत्र मुन्ना, मकसूद पुत्र मुन्ना, लड्डू पुत्र मुन्ना, मुसाद पुत्र मुन्ना व अरसलाम पुत्र इकबाल ने उन पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मारपीट में तीनों भाई घायल हुए। हमलवार सूरज को अपने साथ उठा ले गए। घायल दीपक और अजय ने शुक्रवार की सुबह उपचार कराने के बाद भाई सूरज के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पीड़ित भाइयों अजय व दीपक ने बताया कि सामान बिक्री का करीब 45 हजार रुपये भी सूरज के पास हैं और उसका मोबाइल बंद हो गया है। 

सुबह हमले के बाद भी नहीं चेती पुलिस
बृहस्पतिवार की सुबह तीनों भाई दीपक, सूरज व अजय दरियाबाद कस्बा में अपनी दुकान पर थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुन्ना अपने सात साथियों के साथ पहुंचा और दीपक की पिटाई शुरू कर दी। इस पर अजय व सूरज भी पहुंच गए और दीपक को बचाने की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। अन्य व्यापारियों के जमा होने पर मुन्ना अपने साथियों के साथ भाग निकला।

पीड़ितों का उपचार सीएचसी दरियाबाद में कराया गया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने दोनाें पक्ष के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया। दीपक का कहना है कि पुलिस ने सुबह हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया होता तो शायद शाम की वारदात नहीं होती।

पीड़िताें ने बताया कि मुन्ना पर दुकान का काफी पहले का उधारी का पैसा बाकी थी। इसकी भी सूचना 31 अगस्त को पुलिस को देकर पैसा दिलाए जाने की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया।


सुबह हुई मारपीट के मामले में मौके पर दो लोग ही मिले थे। जिससे दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। अपहरण की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है। -सुनील कुमार मिश्र, प्रभारी थानाध्यक्ष दरियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed