{"_id":"57755aa84f1c1b747179a9fb","slug":"the-fire-burnt-alive-11-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जिंदा जले 11 मवेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जिंदा जले 11 मवेशी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
आग से जला घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैहारा गांव में गुरुवार की दोपहर एक किसान के छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग लगने से 11 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में करीब चार लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फायरकर्मियों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। देवा कोतवाली क्षेत्र के सैहारा गांव में गुरुवार की दोपहर निरंजन गौतम के छप्परनुमा घर में आग लग गई।
तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक के बाद दूसरे तीसरे छप्पर को आग ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने खेत में काम कर रहे निरंजन व उनके परिवारीजनों को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फायरकर्मियों को सूचना देकर ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
भीषण आग के चलते किसान की एक भैंस, दो गाय व आठ बकरियां जल कर मर गईं। इसके अलावा घर में रखा अनाज, राशन, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया तथा आस पड़ोस के घरों को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
किसान निरंजन का कहना है कि आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान ज्ञानसिंह ने बताया कि प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई राजस्व कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। कहा कि प्रयास किए जा रहे हैं कि हरसंभव मदद की जाए।