फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The farmer sucide

किसान ने फांसी लगा दी जान

Mon, 22 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 22 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The farmer sucide
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज निवासी किसान ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के पुत्र ने कुछ लोगों पर पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


थाना कुर्सी क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बा निवासी रामसेवक (50) पुत्र हरिसरन ने सोमवार की सुबह अपने घर मेें ही कमरे के अंदर फंदे से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधेड़ के फांसी लगाने का पता लगते ही गांव में लोगाें की भीड़ लग गई। मृतक के पुत्र अंजीत का कहना है कि कुर्सी कस्बा के रहने वाले कुछ लोगों का पिता रामसेवक से भूमि विवाद चल रहा था। पुत्र का आरोप है कि इन्हीं लोगोें ने पिता रामसेवक को प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक के पुत्र ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं एसओ राकेश गुप्ता का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो आरोप लगाए गए हैं और पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर यदि वह सही मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed