फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The death of two youths in tripling bike riders, one serious

ट्रिपलिंग में गई बाइक सवार दो युवकों की जान, साथी गंभीर

Sat, 25 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 25 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The death of two youths in tripling bike riders, one serious
शुक्लई के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्लई गांव के पास ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीन युवक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को आस-पास के ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान जहां एक और युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में लिया है जबकि चालक भाग गया है।
विज्ञापन


शुक्लई गांव निवासी संतोष यादव (35) पुत्र रामनरेश, मंशाराम(32) पुत्र मुन्नालाल व मनीराम (34) पुत्र मथुरा प्रसाद शुक्रवार की देर रात एक बाइक पर सवार होकर पल्हरी चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी शुक्लई गांव समीप नहर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनियंत्रित होकर बाइक सवार जा भिड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने तीनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर संतोष की मौत हो गई। वहीं मंशाराम व मनीराम की हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मंशाराम की मौत हो गई, जबकि मनीराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है, जबकि चालक भाग निकला है।


हादसे के बाद मृतकों के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शुक्लई गांव के ही किसी व्यक्ति की है। हालांकि पुलिस इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि हादसे के समय तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed