{"_id":"57af65444f1c1b332dee46fd","slug":"the-couple-on-the-strength-of-pistol-1-5-lakh-cash-and-jewelery-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दंपति से डेढ़ लाख की नगदी व जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर दंपति से डेढ़ लाख की नगदी व जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के दयालगंज रेगुलेटर के समीप बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे बछरांवा निवासी दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब डेढ़ लाख के जेवर, नगदी और दो मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पुलिस ने कहा फोन से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जांच की है।
शनिवार को रायबरेली के बछरांवा निवासी उमेश पत्नी सुधा को साथ लेकर बाइक से लोनीकटरा के त्रिलोकपुर गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कोतवाली के दयालगंज रेगुलेटर के समीप नहर पुल से नीचे उतरने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा से फायर करने की धमकी देकर इनको रोक दिया।
दोनों बदमाश तमंचे के बल पर सुधा की सोने की दो चेन, दो अंगूठी व पर्स में रखे तीन हजार रुपये तथा दोनों के मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
उमेश ब्लॉक में टेक्निकल सहायक पद पर कार्य करते हैं। घटना के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की सहायता से रिश्तेदारों को लूट की जानकारी दी तथा कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा फोन से सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। मौके पर मौजूद दुकान वालाें से पूछा गया जिन्होंने घटना की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा मामले की जांच कर पुलिस कार्र्रवाई करेगी।
मालूम हो कि शुक्रवार को सुबेहा थाना के कस्बा से होकर जा रही अल्पीपुरवा निवासी महिला से बाइक सवार बदमाश पच्चीस हजार रुपया छीन कर फरार हो गए थे महिला ने तत्काल थाने पर पहुंच कर घटना की शिकायत की थी। थाना पुलिस भी महिला से रुपया छीनने की बात स्वीकार कर रही थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने से बचने के लिए थाने में शिकायत करने की बात से इंकार करती है।
चोरी की सूचना पर जा रहे थे रिश्तेदार के घर
तीन दिन पहले रिश्तेदार के घर चोरी की सूचना पर अफसोस जताने आने पर रास्ते में दंपती खुद लूट का शिकार हो गया। लोनीकटरा के त्रिलोकपुर में तीन दिन पहले हरीशंकर के मकान में चोरी हो गई थी। जानकारी पर मुकेश अपनी पत्नी सुधा को लेकर चोरी से परेशान रिश्तेदारों को हिम्मत बंधाने जा रहे थे।