फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The body of the laborer hanged from the tree

मजदूर की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Sun, 26 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 26 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body of the laborer hanged from the tree
पीड़ित परिवारीजन से ‌ मिलते एसपी - फोटो : अमर उजाला
ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। रविवार की सुबह घटना के बारे में पता लगने पर परिवारीजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली करने लगी। इस बीच घटनास्थल से लौट रहे एसपी वैभव कृष्ण की कार के आगे परिवारीजन लेट गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद एसपी ने सभी को समझाकर शांत करवाया व घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सतरिख थाना व कस्बा के मोहल्ला पूरे भग्गन निवासी  वेदप्रकाश यादव(25) पुत्र राकेश यादव मनेरा गांव स्थित एक ईंट-भठ्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह वेद प्रकाश भट्ठे पर काम करने गया था। दोपहर में वह घर आया और फिर कुछ देर बाद भट्ठे पर चला गया, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने रात में युवक की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच रविवार की सुबह जफरपुर गांव के जंगल में शीशम के पेड़ से वेद प्रकाश का शव फांसी के फंदे से लटका देखा गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

मृतक के दादा मैकूलाल ने पड़ोसी अखिलेश, लक्ष्मीनरायन, विमलेश व रामसजीवन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।      
   
फॉरेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम ने लिया मौके का जायजा      
घटनास्थल का जायजा लेकर लौट रहे एसपी वैभव कृष्ण की कार के आगे परिवारीजन सतरिख चौराहे के पास लेट गए व आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। एसपी ने कार से नीचे उतरकर सभी को समझाया व हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश एसओ मोहसिन खान को दिए। जिसके बाद मामला शांत हो सका।


घटना स्थल पर पहुंची लखनऊ की फॉरेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गहनता से जांच शुरू की है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed