{"_id":"571520fd4f1c1bae358b4820","slug":"the-body-of-man-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का सिर कटा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला युवक का सिर कटा शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र में बेलहरा मार्ग स्थित नहर काॅलोनी के पास गड्ढे में युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक की हत्या करने के बाद उसका सर काटकर शव नहर किनारे फेंक दिया गया। सोमवार शाम जब ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास होगी और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम बेलहरा मार्ग स्थित नहर कॉलोनी के पास गड्ढे में एक युवक का सर कटा शव मिला। ग्रामीणोें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस कह रही है कि युवक का शव करीब दस दिन पुराना होने के चलते काफी सड़ चुका है।
मृतक नीली शर्ट व भूरी रंग की पैंट पहने है। उसके पास और ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे पुलिस को कोई सुराग मिल सके। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास होगी और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फतेहपुर कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि नहर में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।