फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenager abducted misconduct, reports

किशोरी को अगवा कर दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 06 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teenager abducted misconduct, reports
rape
नित्य क्रिया के लिए गई एक किशोरी को अगवा कर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद पीड़िता ने अपने परिवारीजनाें को जानकारी दी जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है।  
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम नित्य क्रिया करने के लिए गई थी। तभी इसी गांव के मुकेश कुमार रास्ते से किशोरी को अगवा कर लिया और उसे अपने हाते में लेकर गया। जहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया और मौके से भाग निकला। परिवारीजनों ने मामले की तहरीर रविवार को स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन


जिस पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोमवार को दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। नामजद आरोपी की तलाश शुरू की, पर पुलिस के हाथ नहीं लगा। कोतवाल विकास पांडेय ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका से छेड़खानी
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका रविवार की शाम सात बजे नित्य क्रिया के लिए गई थी। घर लौटते समय गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ कर उससे छेड़खानी करने लगे। इतने में बालिका ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। एक ही गांव का मामला होने व बदनामी के डर से पीड़िता के पिता ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed