फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenage abduction gangrape, made porn videos

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

Thu, 25 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 25 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teenage abduction gangrape, made porn videos
rape - फोटो : Demo
रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को अगवा कर उससे गैंगरेप करने के बाद अश्लील वीडियो क्लिप बना ली गई। इस घटना में रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही बरती व कई घंटे तक पीड़िता व उसकी मां को टहलाती रही। सीओ की जानकारी में मामला आने पर हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।    
विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ बुधवार की दोपहर खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि खेत में मिले गांव के रहने वाले प्रवेश, रामू व पंकज ने अगवा कर लिया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी का अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली गई। किशोरी के साथ रही दो सहेलियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता व उसकी सहेलियों को जान से मारने की धमकी दी और किसी से यह बात न बताने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़िता ने रिश्तेदारी में गई अपनी मां को फोन पर जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता बीते सप्ताह नौकरी करने के लिए गुजरात चले गए हैं और मां बुधवार को गोंडा जिले में एक रिश्तेदारी गई हुई थी।

रात में ही इस मामले की जानकारी पीड़िता की मां ने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने में तत्परता नहीं दिखाई। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़िता व उसकी मां ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए नामजद तहरीर दी तो कई घंटे तक पुलिस अनदेखी करती रही।


इसकी शिकायत सीओ श्रीपाल यादव के पास पहुंची तो पुलिस हरकत में आई। सीओ श्रीपाल यादव व एसओ सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सीओ का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed